ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीदेवप्रयाग में कार दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल

देवप्रयाग में कार दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल

देवप्रयाग के बागवान-ललूड़ीखाल मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिरने गई। इससे उसमें सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया...

देवप्रयाग में कार दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम, देवप्रयाग Fri, 01 Jan 2021 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

देवप्रयाग के बागवान-ललूड़ीखाल मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिरने गई। इससे उसमें सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया है।  थाना प्रभारी हिंडोलाखाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात ललूड़ीखाल के निकट एक कार बैक करते करीब तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी।

जिसमें ललूड़ीखाल निवासी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बीर सिह नेगी पुत्र महचन सिंह नेगी व प्रधानपति धीरेंद्र सिंह पुत्र जबर सिंह गंभीर घायल हो गए।ललूडीखाल के पास हुई दुर्घटना में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा। राजस्व उप निरीक्षक दीपेंद्र राणा की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। दोनों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें