ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीकालसी-चकराता हाईवे पंद्रह घंटे रहा बंद

कालसी-चकराता हाईवे पंद्रह घंटे रहा बंद

कालसी-चकराता हाईवे पर जजरेट की पहाड़ी जौनसार बावर के लोगों के लिए मुसीबत का पहाड़ बन गया है। जजरेट की पहाड़ी पर लगातार हो रहे भूस्खलन से मार्ग लगातार बंद हो रहा...

कालसी-चकराता हाईवे पंद्रह घंटे रहा बंद
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 31 Jul 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कालसी-चकराता हाईवे पर जजरेड़ की पहाड़ी दरकने से बुधवार शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक मार्ग पंद्रह घंटे तक बंद रहा। कई वाहन सवारों को रातभर हाईवे पर ही गुजारनी पड़ी। गुरुवार सुबह चार बजे से लेकर दस बजे हाईवे के दोनों ओर सैकडों वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान लोगों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो पाया।

जजरेड़ में बुधवार शाम सात बजे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। रातभर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। जिसके चलते मार्ग रातभर नहीं खुल पाया। विकासनगर की ओर से जाने वाले कई माल वाहक वाहनों व चकराता की ओर से विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को रात जजरेट की पहाड़ी के नीचे गुजारनी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें