ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीटिहरी के गो भक्तों ने सरकार और विपक्ष का जताया आभार

टिहरी के गो भक्तों ने सरकार और विपक्ष का जताया आभार

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव प्रदेश की विधानसभा में परित होने के बाद टिहरी के गो भक्तों ने खुशी जताते हुए, सरकार और विपक्ष का आभार जताया। उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को जल्द राष्ट्रमाता...

टिहरी के गो भक्तों ने सरकार और विपक्ष का जताया आभार
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीThu, 20 Sep 2018 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव प्रदेश की विधानसभा में पारित होने के बाद टिहरी के गो भक्तों ने खुशी जताते हुए, सरकार और विपक्ष का आभार जताया। उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को जल्द राष्ट्रमाता का घोषित करने की मांग की। गुरुवार को गो क्रांति मंच टिहरी के सदस्यों ने नई टिहरी स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए, प्रदेश सरकार के साथ विपक्ष आभार जताया। भारतीय गो क्रांति मंच की जिलाध्यक्ष उर्मिला महर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गो भक्त गो-गंगा कृपाकांक्षी गोपाल मणी महाराज के नेतृत्व में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रस्तर तक आंदोलन चला रहे है। कहा सबसे पहले देवभूमि की सरकार ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्ज दिए जाने का प्रस्ताव पास किया है, जो सराहनीय कार्य है। कहा जब तक गाय को राष्ट्रमाता का दर्ज नहीं मिल जाता तब तक गो भक्त अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने अन्य प्रदेशों की सरकारों से भी अनुरोध किया है कि वह भी उत्तराखंड सरकार की तरह गो प्रस्ताव को परित कर गाय को राष्ट्रमाता का दर्ज दिए जाने में अपना सहयोग दे। गो भक्तों ने केंद्र सरकार से जल्द गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। इस मौके पर संगठन सरंक्षक घनानंद डोभाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, शांति चमोली, रागनी भट्ट, संगीता नेगी, सरोजनी चमोली, उषा नेगी, शशी डबराल, दर्मियान देई, देवेश्वरी डोभाल, लक्ष्मी रतूड़ी, सूर्यामणी भट्ट, चिरंजीव तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें