ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीटिहरी में छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरुक

टिहरी में छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरुक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बौराड़ी बीवीएस के छात्रों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। जिला जज ने कहा सभी को मिलकर पर्यावरण का...

टिहरी में छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरुक
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीTue, 04 Jun 2019 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बौराड़ी बीवीएस के छात्रों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। जिला जज ने कहा सभी को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। बुधवार पांच जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व बौराड़ी स्थित भागीरथी विद्या सरोवर के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकलकर नगर वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। मंगलवार को जिला जज कुमकुम रानी ने जागरुकता रैली को हरी झड़ी दिखकर रवाना किया। छात्रों ने बौराड़ी से नई टिहरी बाजार तक रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। मुख्य अथिति जिला जज ने कहा कि कहा आज पर्यावरण बहुत प्रदूषित हो गया है, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। कहा पर्यावरण की दृष्टि से सबसे खतरनाक पॉलीथिन का प्रयोग है। हम सबको पॉलीथिन के प्रयोग से बचना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको मिलकर पेड़ जरुर लगाने चाहिए। कहा जब पर्यावरण शुद्ध होगा तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अशोक कुमार, विद्यालय प्रबंधक विनीता बिष्ट, जोत सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बेलवाल, एलपी डंगवाल, अधिवक्ता बीना राणा, प्रेम सिंह बिष्ट सहित स्कूली छात्र-छात्राऐं मौजूद थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें