फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाश गिरफ्तार
विकासनगर स्थित गीता भवन, पंजाबी कॉलोनी में लूट के लिए फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाश विकासनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए...
विकासनगर स्थित गीता भवन, पंजाबी कॉलोनी में लूट के लिए फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाश विकासनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से पुलिस ने एक-एक तमंचा बरामद किया है। लुटेरों का एक साथी फारार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर विकासनगर में हुए इस मामले के खुलासे की जानकारी दी। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ चौधरी पुत्र कुलदीप चौधरी निवासी रामुपुरा, रणसुरा थाना देवबंद जिला सहारनपुर, अभिनव चौधरी पुत्र स्व. सतीश कुमार निवासी मुकुंदपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर और साहिब पुत्र इमरान निवासी खेड़ामुगल थाना देवबंद जिला सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी अभिनव चौधरी उर्फ विक्की और साहिब को उनके घरों से गिरफ्तार किया। जबकि, तीसरा आरोपी फरार है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने एक-एक तमंचा और जिंदा करातूस बरामद किए।