
महाविद्यालय के छात्रों ने श्री कुंजापुरी मेले का किया भ्रमण
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के पत्रकारिता और अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों ने 49वें मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का दौरा किया। छात्रों ने विभिन्न स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष से पत्रकारिता के बारे में सवाल पूछे। इस भ्रमण ने छात्रों को फील्ड में अनुभव हासिल करने का अवसर दिया।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा अर्थशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता के गुण सीखने एवं मेलों के आर्थिक पक्ष से रूबरू कराने के लिए 49वें मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया। छात्र-छात्राओं ने मेला परिषद क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, उरेडा, उत्तराखंड राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बनाली द्वारा लगाए गए स्टॉल, कृषि विभाग व अन्य स्टॉलों पर जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही अन्य जानकारी जुटाई। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार से मुलाकात कर मेले की जानकारियां ली।

छात्रों ने पत्रकारिता से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को लेकर कई सारे प्रश्न पूछे जिसका उन्होंने सहर्ष उत्तर दिया। उन्होंने सभी छात्रों को पत्रकार बनने के लिए जिज्ञासा, आत्मविश्वास एवं प्रश्न पूछने की कला को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पत्रकारिता विभाग की प्रभारी डॉ सृचना सचदेवा एवं अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी सुधारानी ने इस आयोजन को फील्ड के अनुभव जुटाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष और कॉलेज प्राचार्य डा यू सी मैठानी का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ ही फैकेल्टी मेंबर्स ने स्थानीय गढ़वाली व्यंजनों का आनंद उठाया। मौके पर महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से डॉ विक्रम सिंह बर्तवाल, विशाल त्यागी के साथ ही रंजना, शिल्पी, भावना निकिता, हिमांशु, आयुष, कंचन और अंशिका के साथ अन्य सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




