केंद्र और राज्य सरकार की कौशल विकास योजनाओं पर करें फोकस

केंद्र और राज्य सरकार की कौशल विकास योजनाओं पर करें फोकस

संक्षेप:

मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक में उद्योग अनुकूल कोर्स संचालित करने का सुझाव दिया गया। आईटीआई और पॉलिटेक्निक में सॉफ्ट स्किल की कमी पर चर्चा हुई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि कोर्स को अपडेट किया जाए और युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया जाए।

Dec 10, 2025 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share

मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में उद्योग अनुकूल कोर्स संचालित करने का सुझाव दिया गया। विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ वरूणा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का कौशल विकास पर सबसे ज्यादा फोकस है। कहा कि सरकारी नौकरियां सीमित संख्या में है। ऐसे में हमें स्वरोजगार और नवाचार के प्रयासों की ओर जाना है। इस दौरान स्किल गैप पर चर्चा की गई। उद्योग महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया गया कि विभिन्न उद्योगों से फीडबैक मिला है कि जो भी कोर्स आईटीआई और पॉलिटेक्निक में संचालित किए जा रहे हैं, वे उद्योग के अनुकूल नहीं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि विभिन्न उद्योगों में वर्तमान में फार्मा, पैकेजिंग, रेडिएटर, फोटोग्राफी मेकिंग उच्चस्तरीय कोर्से मशीन लर्निंग, एआई, रोबोटिक्स आदि की आवश्यकता है। ऐसे में इन कोर्स को करने से ही युवाओं को रोजगार मिल सकते हैं। कहा कि विद्यार्थियों में सॉफ्ट स्किल की कमी के कारण भी उन्हें बेहतर जॉब प्राप्त नहीं हो रहे हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक में चलाए जा रहे विभिन्न कोर्स को अपडेट किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विदेश रोजगार प्रकोष्ठ लैंग्वेज कोर्स के समकक्ष सॉफ्ट स्किल कोर्स को इन संस्थानों में संचालित किया जाना चाहिए।