ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीश्रीराम कथा मर्यादा में रहना सिखती है: लक्ष्मी

श्रीराम कथा मर्यादा में रहना सिखती है: लक्ष्मी

चमियाला के वार्ड संख्या 5 में श्रीराम का आयोजन घनसाली,संवाददाता। नगर पंचायत...

श्रीराम कथा मर्यादा में रहना सिखती है: लक्ष्मी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,टिहरीMon, 13 Nov 2023 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत चमियाला के वार्ड संख्या 5 की महिलाओं की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का प्रवचन महिला व्यास लक्ष्मी नौटियाल द्वारा किया जा रहा है। नपं अध्यक्ष के कथा में पहुंचने पर महिलाओं ने भव्य स्वागत किया।
नगर पंचायत चमिलाया में महिलाओं की ओर से श्रीराम कथा आयोजन में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार के पहुंचने पर महिलाओं ने ढोल बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कथा व्यास लक्ष्मी नौटियाल ने कहा कि भगवान राम की कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है, और मनुष्य का सही मार्ग दर्शन करती है, जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण करता है उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है,जो बहुत सत्कर्मों के बाद मिलता है। कहा कलियुग में मनुष्य का सबसे बड़ा सहारा राम नाम ही है। कथा व्यास ने कहा कि दांपत्य जीवन को गंभीर से लेना चाहिए। सभी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। श्रीराम कथा श्रवण करने से मानसिक संतुष्टि मिलती है। वहीं दुराचारी विचारों का नाश भी होता है। मौके पर पार्वती देवी, मीना नेगी, गीता रतूड़ी, मधु सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें