ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीराइंका महड़जाली में गोष्ठी का आयोजन

राइंका महड़जाली में गोष्ठी का आयोजन

राइंका महड़जाली में सामाजिक सरोकारों में सरकारी विभागों का योगदान थीम पर दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों छात्रों...

राइंका महड़जाली में गोष्ठी का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीWed, 19 Feb 2020 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

राइंका महड़जाली में सामाजिक सरोकारों में सरकारी विभागों का योगदान थीम पर दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों छात्रों और ग्रामीणों के साथ अपनी जानकारी साझा की।

देवप्रयाग स्थित राम सिंह चौहान राइंका महड़जाली में आयोजित गोष्ठी प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार शाह की पहल पर आयोजित हुई। गोष्ठी में थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने साइबर अपराध, नशीले पदार्थों का सेवन, यातायात नियम आदि के बारे में जानकारी दी। सीएचसी बागी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि सभी को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. अंजना ने छात्राओं से काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को जाना। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी छात्रों का ब्लड सेंपल लेकर छात्रों को ब्लड ग्रुप की जानकारी दी। वन विभाग के रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में छात्रों को जानकारी दी। पर्यावरण मित्र बिलेश्वर झल्डियाल ने एनजीटी के नियमों के बारे में ग्रामीण और छात्रों बताया। मौके पर राकेश पंत, संजीव चौहान, गायत्री गैरोला, मोनिका बर्त्वाल, वेदप्रकाश, प्रवीन कुमार, भूमनेश्वरी मखलोगा, केके अवस्थी, कैलाश जुयाल, ललिता पुंडीर, दीपा कबटियाल, लक्ष्मी चौहान, जितेंद्र रतूड़ी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें