Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsSem Nagaraja Premier League Concludes Mandar Wins Cash Prize and Trophy
प्रीमियर लीग के मंदार विजेता और खुरमुला बने उप विजेता

प्रीमियर लीग के मंदार विजेता और खुरमुला बने उप विजेता

संक्षेप:

प्रतापनगर ब्लॉक के रैका सौड़ में सेम नागराजा प्रीमियर लीग का समापन हुआ। फाइनल में मंदार ने 235 रन बनाकर खुरमुला को हराया, जो 200 रन ही बना पाई। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी मिली। इस आयोजन में 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया।

Dec 10, 2025 02:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

प्रतापनगर ब्लॉक के उपली रमोली पट्टी के रैका सौड़ में आयोजित सेम नागराजा प्रीमियर लीग का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मंदार विजेता और खुरमुला उपविजेता रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी और 51 हजार रुपये की धनराशि नकद पुरस्कार के रूप में भेंट की गई। 24 दिनों तक चली प्रीमियर लीग में 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। रैका सौड़ के मैदान में आयोजित सेम नागराजा प्रीमियर लीग का प्रतापनगर की ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार ने समापन करते हुए विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। उन्होंने विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 21 हजार की नकद धनराशि भी भेंट की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है,उनके केवल मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है। कहा कि सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। फाइनल मुकाबला मंदार और खुरमुला गांव टीम के बीच खेला गया। हले बैटिंग करते हुए मंदार की टीम ने 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खूरमुला टीम निर्धारित 15 ओवरों में 200 रन ही बना पाई। जिसके चलते मंदार की टीम 35 रनों विजेता बनी। इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि रविंद्र पंवार,प्रधान दिनेश बिष्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत चौहान,हेमराज बिष्ट,विनोद राणा,अभिषेक बिष्ट,हनुमान बिष्ट,आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय बिष्ट,उपाध्यक्ष मनवीर बिष्ट,कोषाध्यक्ष संदीप,महेंद्र बिष्ट,शीशपाल बिष्ट,लखन बिष्ट,शिवराज बिष्ट,मुलायम सिंह रावत,यशवीर पंवार आदि मौजूद थे।