ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीVIDEO : जेल में बंद रूसी नागरिक खाना छोड़कर अपनी जिद पर अड़ा, जानिए मामला

VIDEO : जेल में बंद रूसी नागरिक खाना छोड़कर अपनी जिद पर अड़ा, जानिए मामला

उत्तराखंड की टिहरी जेल में बंद रूसी नागरिक ने पिछले आठ दिनों से खाना त्याग रखा है। हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल टिहरी में भर्ती कराया गया है। उसने एक जिद पकड़ रखी है,...

VIDEO : जेल में बंद रूसी नागरिक खाना छोड़कर अपनी जिद पर अड़ा, जानिए मामला
हिन्दुस्तान टीम,टिहरी (देहरादून)Sat, 08 Jul 2017 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड की टिहरी जेल में बंद रूसी नागरिक ने पिछले आठ दिनों से खाना त्याग रखा है। हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल टिहरी में भर्ती कराया गया है। उसने एक जिद पकड़ रखी है, जिसे पूरा कराने के लिए वह पानी छोड़ने की चेतावनी भी दे चुका है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर होती जा रही है। अगर उसने खाना नहीं लिया तो जबरन उसे फीडिंग कराने पड़ सकती है।

रूसी नागरिक उत्तरकाशी में बिना वीजा और पासपोर्ट के खेती करते पकड़ा गया था। उसने संयुक्त राष्ट्र को मेल भेजकर भारत में शरणार्थी बनकर रहने की इजाजत मांगी है। उसका यह भी कहना है कि जब मैने कोई जुर्म नहीं किया तो मुझे जेल में बंद क्यों किया गया। उत्तरकाशी अभिसूचना इकाई और पुरोला पुलिस ने एक जुलाई को डामटा से को गिरफ्तार किया था। यह नागरिक सालों से बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहा था। पुलिस ने फॉरेन अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर चार जुलाई को टिहरी जेल भेजा, लेकिन उसने गिरफ्तार होने के दिन से खाना त्याग रखा है।

रूसी पर्यटक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि उसे सब्जियां उगानी पड़ी, खबर के लिए यहां क्लिक करें

शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी जिला कारागार डॉ. अमित राय ने रूसी नागरिक को शुक्रवार को जेल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। डॉ. राय ने बताया कि रूसी नागरिक ने एक जुलाई से खाना त्याग रखा है। वह सिर्फ पानी पी रहा है। बताया जा रहा कि रूसी नागरिक ने संयुक्त राष्ट्र संघ मेल भेजी है, जिसमें उसने भारत में शरणार्थी बनकर रहने की इजाजत मांगी है। उनका यह भी कहना है कि जब तक उन्हें जेल से रिहा कर शरणार्थी बनकर रहने की इजाजत नहीं दी जाती तब तक खाना नहीं खाएंगे। चेतावनी दी कि यदि रिहा नहीं किया गया तो पानी भी त्याग दूंगा। डॉ राय के अनुसार रूसी नागरिक की तबीयत गंभीर है। उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। वह अब किसी को अपने करीब भी नहीं आने दे रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें