Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsRun for Unity March Celebrates Sardar Patel s 150th Birth Anniversary in Narendra Nagar
150वीं जयंती पर लौह पुरुष सरदार पटेल को किया याद

150वीं जयंती पर लौह पुरुष सरदार पटेल को किया याद

संक्षेप:

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नरेंद्रनगर में रन फॉर यूनिटी मार्च आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरदार पटेल के सपनों के भारत का जिक्र किया। इसके साथ ही सीवरेज योजना का भूमि पूजन भी किया गया।

Nov 15, 2025 03:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नरेंद्रनगर स्थित खेल मैदान में में रन फॉर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शनिवार को नरेंद्रनगर में आयोजित रन फॉय यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। केबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि, सरदार पटेल के सपनों का भारत एक स्वाभिमानी व आत्मनिर्भर भारत है, जिसे विकसित भारत बनने के सपने को साकार करने के लिए हम सबको अपनी अपनी सहभागिता देनी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मार्च को केबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल मैदान से स्व. सोबन सिंह नेगी सामुदायिक भवन तक आयोजित रन फॉय यूनिटी में केबिनेट मंत्री के साथ ही ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, सीईओ वीपी सिंह, बीडीसी सदस्य सिद्धार्थ राणा, राजेंद्र भंडारी, संदीप पुंडीर, रेखा राणा, साकेत बिज्लवाण, पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, विनीता देवी, सरोजनी देवी, आशा टंम्टा, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन आदि के लोगों ने प्रतिभाग किया। मंत्री ने किया सीवरेज योजना का शुभारंभ केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने करीब एसपीए कार्यक्रम के तहत स्वीकृत 42 करोड़ की लागत से बनने वाली नरेंद्रनगर सीवरेज योजना का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। निर्माणदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम मुनिकीरेती के अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह ने बताया कि, नरेंद्रनगर के वार्ड संख्या-6 बखरियाना बस्ती में एसटीपी(2.00 एमएलडी) निर्माण किया जाना है। जिसका कार्य जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।