ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीएएनएम ने काला फीता बांधकर विरोध किया

एएनएम ने काला फीता बांधकर विरोध किया

एएनएम संघ 15 से कार्य बहिष्कार करेगा एएनएम ने काला फीता बांधकर विरोध किया एएनएम ने काला फीता बांधकर विरोध...

एएनएम ने काला फीता बांधकर विरोध किया
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीTue, 13 Sep 2022 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेड पे 2800 सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कालीपट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। एएनएम संघ का कहना है कि यदि शीघ्र उनकी मांगों को न माना गया तो वे 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

एएनएम संघ की जिलाध्यक्ष सावित्री देवी ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के के आहवान पर मांगों को लेकर फिलहाल कार्य स्थल पर काला फीता बांधकर अपना विरोध शुरू किया है। जो निरंतर आगामी 14 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 15 से 22 सितंबर तक जनपद टिहरी गढ़वाल में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जायेगा।

सावित्री देवी ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग ग्रेड पे 2800 करना, कोविड वैक्सीनेशन में काम कर रही कर्मचारियों को अन्स संवर्गों की भांति दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देना, जनपदों में डीएचबी के पदों पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को पदोन्नति देना, स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला व पुरूष सेवा नियमावली में जन स्वास्थ्य उपचारिका का उल्लेख करना आदि है।

काला फीता बांधकर विरोध करने वालों में ज्योति, रेनू, तुलसी, रोशनी नैथानी, मंगला, संध्या, वंदना, पप्पी, प्रियंका, सुनीता सहित दर्जनों महिला स्वास्थ्य कर्मी शामिल रही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें