ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीराशन डीलरों ने समाप्त की हड़ताल

राशन डीलरों ने समाप्त की हड़ताल

1 माह 23 दिन चली हड़ताल खत्म होने से राहत राशन डीलरों ने समाप्त की हड़ताल राशन डीलरों ने समाप्त की हड़ताल राशन डीलरों ने समाप्त की...

राशन डीलरों ने समाप्त की हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीSat, 23 Oct 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में दैवीय आपदा को देखते हुये और सरकार के मानदेय की मांग को शासन को भेजने पर राशन डीलरों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कोठियाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हड़ताल को समाप्त कर सोमवार से राशन उठान का काम राशन डीलर शुरू करेंगे। जिसके बाद उपभोक्ताओं को तीन-तीन महीने का राशन वितरण तत्परता से बांटना शुरू किया जायेगा। कहा कि 1 माह 23 दिन चली राशन डीलरों की हड़ताल को सरकार के नर्म रूख व प्रदेश में आपदा की स्थिति को देखते हुये वापस लेने काम किया गया है। मांगों पर अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति पीएस पांगती के सकारात्मक आश्वासन दिए हैं। इस मौके पर राशन डीलरों में दिनेश डोभाल, उत्तम सिंह नेगी, राजवीर सिंह, चंद्रकाल जखमोला, मंगल सिंह पुंडीर, मनवीर पंवार, सुमेर भंडारी, पंचम चौहान, पदम पंवार, हिमानंद आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें