Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsProtests Continue Against Deteriorating Health Services in Bhilangna Block
आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखकर भेजा पत्र

आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखकर भेजा पत्र

संक्षेप: भिलंगना ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में पिलखी और घनसाली में आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्र लिखकर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की। संघर्ष समिति ने न्याय पंचायतों में जागरूकता लाने और राज्य स्थापना दिवस पर प्रदर्शन का निर्णय लिया।

Sat, 8 Nov 2025 05:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

भिलंगना ब्लॉक की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में पिलखी और घनसाली में आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने हर न्याय पंचायत तक आंदोलन को ले जाने का निर्णय लिया। आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर पीएचसी पिलखी में चल रहा जनांदोलन शनिवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य संघर्ष समिति के महासचिव विनोद लाल शाह ने बताया कि, आंदोलन के तहत अब अलग-अलग दिन पर हर न्याय पंचायत में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद हर गांव में चौपाल का आयोजन कर लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संघर्ष समिति ने कहा कि, राज्य स्थापना दिवस पर घनसाली में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, पिलखी को सीएचसी में उच्चीकृत, बेलेश्वर व पिलखी में मानक के अनुसार डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति होने के साथ ही दोनों मृतक प्रसूताओं को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों मे स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनुज शाह, संदीप आर्य, विक्रम घनाता, विनोद लाल शाह, सुनीता रावत, पुरुषोत्तम आर्य, शांति श्रीवाण, सचिन बसनवाल आदि शामिल रहे।