ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीढुंगीधार क्षेत्र में सड़क की बदहाली से लोग परेशान

ढुंगीधार क्षेत्र में सड़क की बदहाली से लोग परेशान

नगर पालिका क्षेत्र ढुंगीधार में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लेकिन पालिका इस ओर...

ढुंगीधार क्षेत्र में सड़क की बदहाली से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीSun, 26 May 2019 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका क्षेत्र ढुंगीधार में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लेकिन पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिला मुख्यालय स्थित ढुंगीधार क्षेत्र को जोड़ने वाली आन्तरिक सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। आलम ये है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के समय इन गड्ढों में जलभराव हो जाता है। क्षेत्र में प्राइवेट से लेकर सरकारी इंटर कॉलेज भी मौजूद है। जिनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क की खस्ताहाल के चलते आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं सड़क की बदहाल स्थिति के चलते हरपल दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रही है। क्षेत्र के मानवेंद्र सिंह, गुरूप्रसाद, विजय जोशी आदि का कहना है कि सड़क की खस्ताहालत के चलते दुर्घटना का डर बना रहता है। कई बार स्कूली बच्चे भी चोटिल होने से बचे हैं।लेकिन पालिका सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने पालिका से बदहाल सड़क की मरम्मत करने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें