ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीदेवप्रयाग डाकघर से रजिस्ट्री न होने से लोग परेशान

देवप्रयाग डाकघर से रजिस्ट्री न होने से लोग परेशान

तीर्थनगरी देवप्रयाग के डाकघर में विगत कई दिनों से रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य न होने से नगरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने पोस्टमास्टर से जल्द सुविधा बहाल करने की मांग की...

देवप्रयाग डाकघर से रजिस्ट्री न होने से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीThu, 23 Aug 2018 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

तीर्थनगरी देवप्रयाग के डाकघर में विगत कई दिनों से रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य न होने से नगरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने पोस्टमास्टर से जल्द सुविधा बहाल करने की मांग की है। देवप्रयाग स्थित डाकघर शाखा की प्रिंटर मशीन खराब होने से लोगों के आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे है। निर्वतमान सभासद विद्यार्थी पालीवाल ने कहा देवप्रयाग स्थित डाकघर दफ्तर में पिछले 21 दिनों से प्रिंटर खराब होने से वहां पर न रजिस्ट्री हो पा रही है, और न ही लोग आरडी की रकम जमा कर पा रहे हैं। कहा रक्षा बंधन पर्व के चलते लोग स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रिंटर मशीन के खराब होने से उन्हें निराश होकर वापस लोटना पड़ रहा है। जिसके बाद लोगों को करीब एक किमी. दूर पौड़ी स्थित डाकघर शाखा का रूख करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी भास्कर पुरोहित और गौरव पंचभैया का कहना कि डाकघर में प्रिंटर के खराबी के कारण लोग लेनदेन भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने डाकघर अधिकारियों से शीघ्र सेवा बहाली की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें