नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथग्रहण की तैयारी पूरी

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथग्रहण की तैयारी पूरी

संक्षेप:

डीएम नितिका खंडेलवाल ने जिले में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक की तिथियों की घोषणा की। क्षेत्र पंचायतों के लिए शपथ ग्रहण 29 अगस्त को और पहली बैठक 30 अगस्त को होगी। जिला...

Aug 26, 2025 03:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत जिले में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की तिथियां घोषित की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत प्रमुख,ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए 29 अगस्त और क्षेत्र पंचायतों में प्रथम बैठक आहूत किए जाने के लिए 30 अगस्त की तिथि जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य जिला पंचायत के शपथ ग्रहण के लिए 1 सितंबर और जिला पंचायत की प्रथम बैठक 2 सितम्बर को निर्धारित की गई है। डीएम नितिका ने बताया कि पंचायत राज नियमावली के तहत क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत में दिए गए प्रावधानों के अनुसार प्रमुख क्षेत्र पंचायत को शपथ दिलाने के लिए सभी 9 ब्लॉक में अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें भिलंगना में ईई लघु सिंचाई बृजेश कुमार गुप्ता,चंबा में जिला अर्थ संख्या अधिकारी साक्षी शर्मा,देवप्रयाग में मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी,जौनपुर में एसडीएम संदीप कुमार, जाखणीधार में एसडीएम मंजू राजपूत,कीर्तिनगर में एसडीएम नीलू चावला,नरेंद्रनगर में एसडीएम आशीष घिल्डियाल, प्रतापनगर में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान और थौलधार ब्लॉक में डीडीओ मो.असलम शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह सुबह 11 बजे संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में किया जाएगा।