Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsNew Business Committee Meets Police Chief in Lambgaon to Address Local Issues
थानाध्यक्ष रौतेला से मुलाकात कर सहयोग की अपील की

थानाध्यक्ष रौतेला से मुलाकात कर सहयोग की अपील की

संक्षेप: लम्बगांव की नव निर्वाचित व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रौतेला से शिष्टाचार भेंट की। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से सहयोग की अपील करते हुए क्षेत्र में समस्याओं पर चर्चा की।...

Sun, 14 Sep 2025 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

लम्बगांव की नव निर्वाचित व्यापार मंडल कार्यकारिणी और व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार के नेतृत्व में लम्बगांव थाना में जाकर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रौतेला से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लम्बगांव में व्यापारी सभी के सहयोग से कार्य करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की गई। अध्यक्ष राजीव पंवार ने थानाध्यक्ष को अवगत कराया की क्षेत्र में जगह-जगह बिना परमिशन के घूम रहे फेरी वालों को पकड़ कर नियमानुसार कार्यवाही करें। बाजार में जाम की समस्या खत्म करने के लिए होमगार्ड, कांस्टेबल के साथ-साथ प्रत्येक दिन सब इंस्पेक्टर को भी दिन भर जाम की रेख-देख के लिए बाजार में नियुक्त किया जाए, साथ ही बाजार में खड़े आवश्यक बाइक या चौपहिया वाहनों को पार्किंगो में खड़ा करवाया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे बाजार में लगने वाले जाम से सभी को राहत मिल सके। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रौतेला ने सभी समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, कोषाध्यक्ष अमन राणा, उपाध्यक्ष उदयवीर नेगी, सचिव विजय धनाई, संरक्षक और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, संरक्षक अर्जुन बिष्ट, संदीप चंद रमोला, जयेंद्र रागड़, अजय, सुमन रागड़, महिपाल कैंतुरा, अजय तड़ियाल आदि मौजूद रहे।