ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीराज्य पुरस्कार से नवाजे जाएंगे दिव्यांगजन

राज्य पुरस्कार से नवाजे जाएंगे दिव्यांगजन

जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि इस वर्ष भी 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार से नवाजे...

राज्य पुरस्कार से नवाजे जाएंगे दिव्यांगजन
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 04 Oct 2022 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि इस वर्ष भी 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। इस उपलक्ष्य में हरिद्वार समाज कल्याण विभाग की चयन सामिति उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, निजी रोजगार कर जीवन यापन करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों, प्लेसमेन्ट अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाडि़यों और दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों का जनपद स्तर पर चयन करेगी। चयन के बाद राज्य स्तरीय चयन समिति को आवेदन पत्र भेजे जाएंगे। जो निःशक्तजन पात्र हैं। वह निर्धारित प्रपत्रों में अपना आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर 10 अक्तूबर तक समाज कल्याण विभाग विकास भवन, कक्ष संख्या 01 रोशनाबाद हरिद्वार में जमा कर सकते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें