
मुरारी लाल के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में उत्साह
टिहरी जनपद में मुरारीलाल खंडवाल को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाने पर पार्टी में उत्साह है। कांग्रेसियों का मानना है कि खंडवाल के नेतृत्व में पार्टी बेहतर कार्य करेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देगी। निवर्तमान अध्यक्ष राकेश राणा ने खंडवाल की जिम्मेदारी की सराहना की है।
टिहरी जनपद के लिए अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेता प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के भेलूंता गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल को टिहरी जनपद के कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेसियों में उत्साह है। कांग्रेसियों का कहना है खंडवाल के नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस बेहतर कार्य करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति का प्रीतम सिंह व चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत को बनाने के साथ ही टिहरी जनपद में मुरारी खंडवाल को कमान सौंपी गई है।
निवर्तमान टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की पार्टी ने विगत 6 वर्षों से उन्हे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रखी थी। उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ इसका निर्वाह किया। अब कांग्रेसी एक जुटहोकर खंडवाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत कर और मिशन 2027 को फतह करेंगे। मुरारीलाल खंडवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लखबीर सिंह, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, दिनेश लाल, एडवोकेट जयवीर सिंह रावत, सोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, गीता राम गैरोला, एनएसयूआई के अध्यक्ष अरुण टम्टा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश थलवाल, जसवीर सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, रमेश लाल ,श्रीपाल सिंह पंवार ,दीपचंद सजवान, विजेंद्र सिंह बिष्ट ,सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, दिनेश कृषाली, बलबीर सिंह कोहली, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, नवीन सेमवाल, रोशन नौटियाल, असद आलम, महिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री ममता उनियाल, अनीता रावत, मुन्नी बिष्ट, कैलाशी देवी, सुषमा दुमोगा, मीना साह, लक्ष्मी रावत, गीता सजवान, शगुफ्ता प्रवीण, अनीता साह, प्यारी देवी, लक्ष्मी नेगी, हंसा रमोला, राजबाला बसंती भारती, यशोदा विश्वकर्मा, रेशमा, अनीता शर्मा आदि ने खुशी व्यक्त की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




