ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीदेवप्रयाग गंगा संगम पर भगवान गणेश की मूर्ति किया विसर्जन

देवप्रयाग गंगा संगम पर भगवान गणेश की मूर्ति किया विसर्जन

तीर्थ नगरी देवप्रयाग में पहली बार आयोजित गणेश महोत्सव का गंगा संगम पर भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। लोगों ने भगवान गणेश के जयकारों के साथ नम आंखों से उन्हें विदाई...

देवप्रयाग गंगा संगम पर भगवान गणेश की मूर्ति किया विसर्जन
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीSun, 16 Sep 2018 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

तीर्थ नगरी देवप्रयाग में पहली बार आयोजित गणेश महोत्सव का गंगा संगम पर भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। लोगों ने भगवान गणेश के जयकारों के साथ नम आंखों से उन्हें विदाई दी। श्री रघुनाथ गंगा समिति देवप्रयाग की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के समापन से पूर्व युवाओं ने नगर में भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभा यात्रा निकाली। युवाओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आना के जयकारे भी लगा रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान युवाओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। तीन दिनों तक चले गणेश महोत्सव में नगर की प्रयाग शिक्षा समिति, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और ओमकारानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मराठी और गढ़वाली वेश-भूषा में गणेश जी को समर्पित नृत्य व भजन भी प्रस्तुत किए। रविवार को भागीरथी और अलकानंद संगम स्थल गंगा में भगवान गणेश के जयकारों, प्रार्थना व मंत्रों के साथ उनकी मूर्ति को गंगा में विसर्जित कर दी गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अभिषेक पंचपुरी, अंकित जोशी, अंनत कोटियाल, संजय भट्ट, गौरव मिर्जापुरी, सक्षम टोडरिया, ऋतिक बडोला, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान प्राचार्य प्रो.केबी सुब्बारायडु, रघुनाथ कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ.शैलेन्द्र शास्त्री, मनमोहन सिंह, भीम सिंह, अमित थपलियाल, अत्रेश ध्यानी, तृप्ति पंचपुरी, शुभा तिवारी, रेखा भट्ट आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें