ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीपदोन्नति को लेकर सर्किल दफ्तर में गरजे लोनिवि कर्मचारी

पदोन्नति को लेकर सर्किल दफ्तर में गरजे लोनिवि कर्मचारी

लंबित मांगों पर कार्रवाई को लेकर लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मुख्य अभियंता व अधीक्षण...

पदोन्नति को लेकर सर्किल दफ्तर में गरजे लोनिवि कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीTue, 03 Aug 2021 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लंबित मांगों पर कार्रवाई को लेकर लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता की ओर से जारी आदेशों का पालन करने पर अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ रोष जताया है। नाराज कर्मचारियों ने सर्किल कार्यालय में एक दिवसीय धरना देकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

पदोन्नति सहित अन्य लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने 8वां वृत्त लोनिवि कार्यालय(सर्किल) प्रांगण में धरना देकर विरोध जताया। संघ के जिलाध्यक्ष कलम सिंह नेगी ने कहा कि बेलदार मेट व मेट से वर्क एजेंट आदि पदों पर पदोन्नति तथा मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता की ओर से पूर्व में जारी पत्र पर विभागीय प्रमुख अधिकारी (अधि. अभियंता) की ओर से कार्रवाई न किए जाने से कर्मचारियों में रोष बना है। कहा कि अधीक्षण अभियंता की ओर से कर्मचारियों की पदोन्नतियों के आदेशों पर अनावश्यक रोक लगाया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की पदोन्नतियों को इस प्रकार लंबित रखना न्योचित नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तब तक संघ आंदोलन जारी रखेगा। धरने में जिला महामंत्री धीरेंद्र पैन्यूली, मंडलीय अध्यक्ष दिगपाल सिंह बिष्ट, विनोद बडोनी, ललिता प्रसाद, पदमदत्त, दर्शनलाल काला, प्यार सिंह, शांति प्रसाद, सरुप सिंह, दिनेश, सतवीर, शिवशरण भट्ट, बृजा देवी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें