ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरी विश्व बैंक की सहायता से देवप्रयाग में बनेंगे हल्का वाहन पुल

विश्व बैंक की सहायता से देवप्रयाग में बनेंगे हल्का वाहन पुल

तीर्थनगरी देवप्रयाग नगरवासियों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। विश्व बैंक की ओर से नगर क्षेत्र तक जाने के लिए हल्का वाहन पुलों का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा। तीर्थनगरी पहुंची विश्व...


विश्व बैंक की सहायता से देवप्रयाग में बनेंगे हल्का वाहन पुल
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीFri, 26 Apr 2019 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

तीर्थनगरी देवप्रयाग नगरवासियों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। विश्व बैंक की ओर से नगर क्षेत्र तक जाने के लिए हल्का वाहन पुलों का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा। तीर्थनगरी पहुंची विश्व बैंक की सर्वे टीम ने पुल निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थानों का जायजा लिया। कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल देवप्रयाग में शीघ्र ही हल्का वाहन पुल निर्माण किया जाएगा। विश्व बैंक नगर क्षेत्र के लिए बनने वाले पुल के लिए सहायता प्रदान करेगा। शुक्रवार को विश्व बैंक के लिए निर्माण कार्यों के लिए गठित लोनिवि की टीम ने तीर्थनगरी का सर्वे कर संगम स्थल व रघुनाथ मंदिर से जोड़ने वाले पुलों के स्थानों का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता एके नौटियाल के नेतृत्व में टीम व नगर के प्रतिनिधिमंडल ने संगम मार्केट से बदरी-केदार मंदिर धर्मशाला के नीचे पुल निर्माण की संभावनाओं को तलाशा। जबकि पौड़ी रोड से संगम स्थल को सीधा जोड़ने वाले टोडेश्वर टापू पुल के लिए भी भूमि का निरीक्षण किया गया। टोडेश्वर टापू पर दो पुलों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। ईई ने बताया कि तीर्थनगरी में हल्का वाहन के लिए तीन पुलों का प्रस्ताव विश्व बैंक को भेजा जाएगा। जबकि विश्व बैंक को पौड़ी डिवीजन में सात पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें देवप्रयाग स्थित बाहबाजार के स्टील गार्डर पुल सहित लैंसडाउन, कौडियाला, सीतासैंण, सिसल्डि व सतपुली क्षेत्र के बडखोलू व भोसाल पुल शामिल हैं। सर्वे टीम में एई प्रदीप चमोली, जेई अमित कुमार, भाजपा नगराध्यक्ष शशि ध्यानी, रुपेश गुसाई, अरुण मिश्रा, मैचंद्र सिंह रावत, सुधीर मिश्रा, रेखा भट्ट, विकास ध्यानी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें