Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsInfrastructure Rehabilitation Block in New Tehri Faces Relocation Threat Amidst Employee Concerns
अवस्थापना पुनर्वास खंड नई टिहरी की शिफ्टिंग रोकने की मांग

अवस्थापना पुनर्वास खंड नई टिहरी की शिफ्टिंग रोकने की मांग

संक्षेप: नई टिहरी में अवस्थापना पुनर्वास खंड को हरिद्वार स्थानांतरित करने की आशंका को लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने विधायक किशोर उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि खंड को खत्म न किया जाए, क्योंकि यह पहले से कार्यरत है और कुंभ के कार्य के लिए नई टिहरी से भी जिम्मेदारी संभाली जा सकती है।

Sat, 15 Nov 2025 03:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

नई टिहरी में स्थापित अवस्थापना पुनर्वास खंड नई टिहरी को नई टिहरी से हरिद्वार किये जाने की आशंका को लेकर सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों व कार्मिकों ने क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्य्याय से मुलाकात कर खंड को अन्यत्र शिफ्ट न किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। जिसमें पदाधिकारियों ने विधायक से कहा कि लगभग प्रत्येक जनपद में अवस्थापना का खंड कार्यरत है। जिनमें कार्य भी हो रहे हैं। नई टिहरी में भी यह खंड कार्यरत है, उसको खत्म कर शिफ्ट किया जा रहा है, कहा जा रहा है कि यह खंड हरिद्वार में कुंभ का कार्य करेगा। जबकि कुंभ के कार्य के लिए पहले से अन्य खंड कार्यरत हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अवस्थापना के कार्य को प्रदेश में देहरादून मुख्यालय से जोशीमठ, उत्तरकाशी आदि जनपदों का कार्य किया जा रहा। तो नई टिहरी से ही कुंभ का कार्य किया जा सकता है, क्योंकि इस खंड के तीन उपखंड ऋषिकेश में कार्यरत है वह कार्य कर सकते हैं। जैसा कि हरिद्वार ऋषिकेश के पुनर्वास संबंधी कार्य पूर्व में इनके द्वारा किया जाते रहे हैं l जिस पर विधायक ने मुख्यमंत्री को खंड को अन्यत्र शिफ्ट न करने को लेकर पत्र लिखा है और आश्वासन दिया कि इस पर सीधे सीएम धामी से बात भी करेंगे। विधायक को ज्ञापन देने वालों में सिंचाई विभाग के कार्मिकों व पदाधिकारियों में गढ़वाल मंडल उप महामंत्री राजीव नेगी, अध्यक्ष सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ टिहरी प्रदीप सजवान, सचिव मिनिस्टीरियल एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल सतवीर पुंडीर , रजनीश सिंह, प्रियंका, शीशपाल राणा, हरि प्रसाद काला, नरेश रावत, चंद्रवीर , भूपेंद्र, महेश पेटवाल, सुमन श्रीकोटी, संजीव कुमार, दिवाकर नौटियाल, दीपक नेगी, राजेश लाल, प्रशांत भद्री आदि शामिल रहे।