औद्यानिकी को माली ट्रेनिंग सेंटर देगा मजबूती: नेगी
प्रतापनगर में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शोध प्रसार केंद्र और माली ट्रेनिंग सेंटर का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इससे औद्यानिकी को बढ़ावा मिलेगा और पर्वतीय क्षेत्र में कृषि औद्यानिकी की संभावनाओं को साकार किया जाएगा। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतापनगर में शोध प्रसार केंद्र एवं माली ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण कार्य का प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काफी प्रयासों के बाद इसमें सफलता मिली। इसके निर्माण से औद्यानिकी को बढ़ावा मिलेगा। औद्यानिकी के क्षेत्र में प्रदेश सम्पन्न हो सकता है, पर्वतीय क्षेत्र में कृषि औद्यानिकी में अपार संभावनाएं हैं। जिस पर कार्य करने की आवश्यकता है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रो टीएस मेहरा ने कहा कि माली ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण से प्रतापनगर क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल पौधों,जड़ी-बूटी का प्रशिक्षण देकर नर्सरी तैयार की जाएगी।
यूनिवर्सिटी के डा उदय भानु प्रताप, डा पदम सिंह व कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम चम्बा के जूनियर इंजीनियर अजय आर्य ने विधायक विक्रम सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। विदित है कि बीती 27 अक्टूबर, 2025 को महामहिम राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भारत के विभिन्न कुलपतियों के सम्मेलन रानीचोरी में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली इसका शिलान्यास किया था। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, राकेश थलवाल, परवीन पंवार, शिव सिंह पोखरियाल, महावीर पंवार, जय प्रकाश, रमेश पंवार, धर्म सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह पंवार, न्याय पंचायत अध्यक्ष परमवीर पोखरियाल, महेंद्र बगियाल, आनंद मेहर, सुनील धनाई, पूर्ण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




