Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsElection Commission s Special Intensive Review Meeting Held with Political Parties
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक ली

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक ली

संक्षेप:

जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति और मतदाता सूची के सत्यापन पर चर्चा की गई। विभिन्न श्रेणियों में मतदाताओं के दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। बैठक में भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Nov 18, 2025 04:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) नितिका खण्डेलवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में बताया किनिर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तहसील स्तर पर टेबल टॉक एक्सरसाइज किया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदेय स्थलों पर जल्द बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित करते हुए फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने को कहा। एसआईआर के तहत बीएलओ द्वारा 2003 एवं 2025 की नामावली का मिलान कर चार श्रेणी में कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 या इससे पूर्व हुआ है, उनसे सत्यापन के लिए स्वयं का एक अभिलेख लेकर ‘ए‘ श्रेणी में चिन्हित करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी प्रकार 2025 की निर्वाचक नामावली में जिन मतदाताओं की आयु 38 वर्ष या इससे अधिक है, किन्तु 2003 की नामावली में उनका नाम दर्ज नहीं है, उनसे सत्यापन के लिए स्वयं का एक अभिलेख लेकर ‘बी‘ श्रेणी में, जिनका जन्म 2 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 2004 के बीच हुआ है, उनसे सत्यापन के लिए दो अभिलेख (एक अभिलेख स्वयं का एवं एक अभिलेख माता या पिता का) लेकर ‘सी‘ श्रेणी में तथा जिनका जन्म 3 दिसम्बर 2004 से 1 जनवरी, 2025 के बीच हुआ है, उनसे तीन अभिलेख (एक अभिलेख स्वयं का तथा एक-एक अभिलेख माता, पिता का) लेकर ‘डी‘ श्रेणी में चिन्हित किया जायेगा। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, राजनीतिक दलों में भाजपा से रामकुमार सिंह कठैत, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जयेंद्र पंवार, कांग्रेस से कुलदीप सिंह पंवार एवं विजय पाल रावत आदि मौजूद रहे।