Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsDistrict Magistrate Inaugurates Mother Feeding Room and Children s Playground
बच्चों को खेल मैदान और मदर्स को फीडिंग रूम की सौगात

बच्चों को खेल मैदान और मदर्स को फीडिंग रूम की सौगात

संक्षेप:

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने जिला चिकित्सालय में मदर फीडिंग रूम और राप्रावि सेमलतप्पड़ कैमसारी में खेल पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए महत्वपूर्ण है। मदर फीडिंग रूम बच्चों को सुरक्षित पोषण और माताओं को सहजता से स्तनपान कराने में मदद करेगा।

Nov 15, 2025 03:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने बच्चों को खेल मैदान व मदर्स को फीडिंग रूम की सौगात उद्घाटन कर दी। जिला चिकित्सालय में मदर फीडिंग रूम तथा राप्रावि सेमलतप्पड़ कैमसारी में खेल पार्क की शुरूआत हुई। मदर फीडिंग रूम उद्घाटन के दौरान डीएम ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए मदर फीडिंग रूम का निर्माण कर एक नई पहल की गई है। बच्चों को समसय सबसे शुद्ध और सुरक्षित पोषण मिल सके तथा अस्पताल में मदर्स डॉक्टर, नर्स एवं अस्पताल में आने वाली महिलाएं बेझिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकें, इसके लिए मदर फीडिंग रूम अहम होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीडीए के माध्यम से बनाये गये मदर फीडिंग रूम में माताओं की जानकारी के लिए बच्चों के सम्पूर्ण आधार, स्वास्थ्य सुधार से संबंधित पोस्टर लगाये गये हैं तथा बच्चों के खेल एवं मनोरंजन को किट जोन बनाया गया है। बच्चों के डायपर चेंज की व्यवस्था, सीसी टीवी कैमरा, स्पीकर स्टैण्ड को लेकर भी दिशा-निर्देश दिये। राप्रावि सेमलतप्पड़ कैमसारी बौराड़ी में खेल पार्क के उद्घाटन के मौके पर डीएम ने बच्चों को खेल सामाग्री एवं चॉकलेट वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क को समतल कर सुरक्षा जाली एवं घास लगाई गई। इसके साथ ही डबल स्विंग, सी शॉ स्विंग, स्प्रिंग राइडर, मेरी गो राउंड, स्ट्रेट स्लाइड झूल लगाये गये हैं। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत, सीएमओ श्याम विजय, एसीएमओ अमित राय, सहायक अभियंता डीडीए पंकज पाठक आदि मौजूद रहे।