जनसमस्याओं का समय पर करें निराकरण:निकिता

जनसमस्याओं का समय पर करें निराकरण:निकिता

संक्षेप:

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में नरेंद्रनगर में तहसील दिवस आयोजित किया गया, जहां जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। समस्याएं मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, शिक्षा और बिजली से जुड़ी थीं। डीएम ने...

Aug 05, 2025 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में नरेंद्रनगर में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकांश समस्याएं सड़क, परिसंपत्तियों के मुआवजे, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी दर्ज हुई हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहें। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र गुसाईं ने पीटीसी रोड की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों और सीवर लाइन निर्माण को खोदे गड्ढों से खतरा होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। कुम्हाखेड़ा निवासी ज्ञान दास ने मकान क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसडीएम और बीडीओ को कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा गया। ग्राम बखरियाणा निवासी सूरत सिंह आर्य ने शहर के वार्ड 6 आर्मी एरिया में 24 घंटे आवागमन की मांग रखी। डीएम ने एसडीएम आशीष घिल्डियाल और लोनिवि के ईई वीके मोगा से रिपोर्ट मांगी। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनकर हल करना है। कहा कि अधिकारी जनभावनाओं से कार्य करें। जिला स्तर की समस्याओं को उन्हें फॉरवर्ड करें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो.असलम,तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल मौजूद थे।