ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीगांधी गंगा पदयात्रा पर निकली पत्रकारों की टोली पहुंची देवप्रयाग

गांधी गंगा पदयात्रा पर निकली पत्रकारों की टोली पहुंची देवप्रयाग

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गोमुख से गंगा सागर तक ' गांधी गंगा पदयात्रा ' पर निकले युवा पत्रकारों की टोली मंगलवार को तीर्थ नगरी देवप्रयाग पहुंची। राष्ट्रपिता व राष्ट्रीय नदी को लेकर पहली बार...

गांधी गंगा पदयात्रा पर निकली पत्रकारों की टोली पहुंची देवप्रयाग
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीTue, 15 Oct 2019 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गोमुख से गंगा सागर तक ' गांधी गंगा पदयात्रा ' पर निकले युवा पत्रकारों की टोली मंगलवार को तीर्थनगरी देवप्रयाग पहुंची। राष्ट्रपिता व राष्ट्रीय नदी को लेकर पहली बार शुरू हुई पदयात्रा को युवा पत्रकारों ने जीवन का अनूठा अनुभव बताया। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर युवा पत्रकार सुमित उषा व जॉयल के पायस ने गांधी जी के संदेश को गंगा की स्वच्छता व निर्मलता से जोड़कर हिमालय से सागर तक की पदयात्रा शुरू की है। 2 अक्तूबर सुबह गोमुख से निकलकर 22 किमी चल गंगोत्री तक पहुंचे। जहां से अगले दिन भारी बारिश में चलते हर्षिल तक आये। उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर के महंत अरुण पुरी द्वारा बताये गए रूट के अनुसार आगे की पदयात्रा की। चिन्यालीसौड़ में पुल से झील पार कर 15 किमी कड़ी धूप में चलते जाख होते चम्बा पहुंचे। जहां से टिपरी, जाखणीधार हिंडोलाखाल होते देवप्रयाग तक पहुंचे। बनारस के सुमित व केरलवासी जॉयल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नो प्लास्टिक जोन के बावजूद उन्हें गोमुख व उसके रास्ते मे फेंका गया प्लास्टिक का कचरा मिला। कहा कि गंगा व हिमालय के पर्यावरण को बचाने लिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि पहाड़ों में रोजगार की कमी के साथ ही मजदूरों का शोषण भी दिखता है। वहीं गोमुख के पहले सौ किमी तक एटीएम सुविधा न होने से यात्रियों को खासी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। इस मौके पर दोनो पत्रकारों ने तीर्थवासियों को भारत व गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें