
सॉफ्टबॉल में देहरादून विजेता और ऋषिकेश रहा उपविजेता
संक्षेप: राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। देहरादून ने ऋषिकेश को 3-1 से हराकर विजेता बना, जबकि ऋषिकेश उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने खिलाड़ियों को कॅरियर के रूप में सॉफ्टबॉल अपनाने के लिए प्रेरित किया।
राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में देहरादून विजेता और ऋषिकेश उपविजेता बना। दोनों टीमों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल खेला गया। जिसमें देहरादून ने ऋषिकेश की टीम को 3-1 से पराजित कर विजेता बनी। इससे पहले प्रथम सेमीफाइनल मेजबान नई टिहरी को ऋषिकेश ने 10-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने पौड़ी को 7-1 से हराया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि सॉफ्टबॉल भारत में जरूर नया खेल है, लेकिन यूरोप और अमेरिका में काफी प्रसिद्ध है।

ऐसे में खिलाड़ी इसे कॅरियर के रूप में भी ले सकते हैं। यह खेल समय प्रबंधन, कौशल और स्वस्थ मन की भावना को भी जागृत करता है। क्रीड़ी प्रतियोगिता के अध्यक्ष यशपाल रावत,सचिव कमल नयन रतूड़ी ने बताया कि जिला खेल विभाग और प्रशासन के सहयोग से यह प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विभिन्न जिलों की कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कोच यजुवेंद्र चौहान,समिति के उपाध्यक्ष कपूर कुमाईं, राकेश चंद, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद डोभाल, चक्रधर प्रसाद भद्री, नरेश मोहन भट्ट, मंजू रमोला, राखी राणा, मोनिका आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




