डीएवी पीजी कालेज देहरादून बना अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल चैंपियन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों ने भाग लिया। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने फाइनल में श्रीनगर को हराकर चैंपियनशिप जीती। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय एसआरटी परिसर बादशाही थौल टिहरी में गढ़वाल विश्वविद्यालय के एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, बिरला कैंपस श्रीनगर, राठ महाविद्यालय विद्यालय पैठाणी, एमकेपी कालेज देहरादून, एसआरटी कैंपस टिहरी तथा डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कालेज देहरादून चैंपियन रहा। एसआरटी परिसर निदेशक प्रोफेसर एए बौड़ाई , पूर्व निदेशक प्रोफेसर डीएस कैंतुरा, प्रो आरसी रमोला, क्रीडा परिषद के अध्यक्ष प्रो पीडी सेमल्टी, डीन शिक्षा संकाय प्रो सुनीता गोदियाल, उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो जेडीएस नेगी, आयोजक सचिव केसी पेटवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता को शुभारंभ किया।

परिसर निदेशक बौड़ाई ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां की नार्थ इंडिया के खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें। पहले मैच में एसआरटी कैंपस टिहरी ने एमकेपी कॉलेज दून को 17 -15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, पहले सेमीफाइनल में श्रीनगर ने डीबीएस को 27-15 तथा दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी कॉलेज देहरादून ने एसआरटी टिहरी को 23-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला श्रीनगर परिसर और डीएवी कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया। जिसमें डीएवी ने श्रीनगर को 34-15 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। सभी विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा यूएस नेगी, डा एसके चतुर्वेदी, डा एलआर डंगवाल, डा मोहित विष्ट, डा गुरदीप सिंह, संजय शर्मा, आलोक सिंह, शरद यादव, अनुज चंद, रविंद्र सिंह, महेश पालीवाल, भगत सिंह, रविंद्र, दिनेश, अजय नेगी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




