Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsCultural Celebration Students Showcase Dance Music and Yoga during Sanskrit Week
संस्कृत सप्ताह में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

संस्कृत सप्ताह में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

संक्षेप:

देवप्रयाग, संवाददाता। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्रा

Aug 10, 2025 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

इस अवसर पर शास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षिता ने अधरं मधुरं गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, ज्योति, किरण और ख्याति ने एकल नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। गायन वर्ग में शोध छात्र चंडी प्रसाद भट्ट के साथ-साथ दिगंबर रतूड़ी, योगेश सेमवाल और कशिश ने सराहनीय प्रस्तुतियां दीं। बीएससी योगविज्ञान के छात्र चंद्रमोहन जोशी, सारथी, विशाल भारद्वाज और मुस्कान ने योग प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कल्याणी ने किया। इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम, डॉ. रश्मिता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सूर्यमणि भंडारी ने बताया कि संस्कृत सप्ताह मनाने का उद्देश्य छात्रों को संस्कृत भाषा अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उनकी समग्र प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।