हिंडोलाखाल में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Dec 18, 2025 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव के खिलाफ हिंडोलाखाल में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा का यह निर्णय रोजगार के अधिकार को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी के मूल्यों को मिटाने की योजना है। प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

हिंडोलाखाल में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साथ ही पुतला दहन भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय रोजगार के अधिकार कानून को कमजोर करने का है। भारत के लोक कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी का नाम व उनके मूल्यों को मिटाने की एक सोची समझी राजनीतिक चाल है। मनरेगा योजना यूपीए सरकार द्वारा बनाई गई एक ऐसी योजना थी, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति को एक साल में 100 दिन का गारंटी रोजगार मिलता था।

पिछले कुछ वर्षों से मनरेगा को खत्म करने की साजिश केंद्र सरकार द्वारा की जाती रही है। तीन-तीन साल से ग्राम सभाओं में मनरेगा के मैट्रियल का पैसा केंद्र सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो का वादा था। भाजपा सरकार द्वारा नया बिल तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में करने वालों में कांग्रेस के उत्तम सिंह असवाल, शशि प्रकाश भट्ट, मकान सिंह चौहान, डॉ जितेंद्र उनियाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, केशवानंद तिवारी, गणेश झिल्डियाल, सुभाष लिंगवाल, गिरीश कुमार, मंगल सिंह रौथाण, उमेद सिंह, चंदन दास, नाम दास, मनवीर चंद,सुशील दास, डॉ सोहन सिंह,प्रताप चौहान, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;