Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsCongress Accuses Uttarakhand Government of Misleading Public on Medical College in Tehri
मेडिकल कालेज के नाम पर किया जा रहा गुमराह: खंडवाल

मेडिकल कालेज के नाम पर किया जा रहा गुमराह: खंडवाल

संक्षेप:

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कालेज खोलने के नाम पर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने बताया कि कई सालों से इस विषय पर चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक कोई बजट या शासनादेश जारी नहीं हुआ। कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करने की तैयारी कर रही है।

Dec 02, 2025 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कालेज खोलने के नाम पर यहां की जनता को प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक गुमराह कर रहे हैं। बीते कई सालों से मेडिकल कालेज की बात की जा रही है। लेकिन नहीं मेडिकल कालेज के लिए बजट जारी किया गया है, नहीं कोई शासनादेश। जिला कांग्रेस कार्यालय में खंडवाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज टिहरी में न बनाने पर कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कालेज को लेकर स्पष्ट घोषणा करे। टिहरी झील में आयोजित हुए वाटर स्पोर्टस कप सीएम के समक्ष मेडिकल कालेज की बातें स्थानीय विधायक ने उठाई, लेकिन इसे लेकर सीएम ने काई स्पष्ट बात नहीं कही, जिससे साफ जाहिर है कि प्रदेश सरकार टिहरी में मेडिकल कालेज के नाम पर गुमराह कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं व महिलाओं के साथ भी छलावा कर रही है। बेरोजगारी के कारण आज युवा बेहाल है। प्रदेश सरकार 9 साल के कार्यकाल में मात्र 22 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावा भर कर रही है। जबकि तत्कालीन सीएम हरीश रावत के कार्यकाल मे 32 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का काम किया गया था। आउटसोर्स के नाम पर युवाओं को शोषण प्रदेश सरकार कर रही है। आउटसोर्स कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। रोजगार गारंटी के नाम भी ग्रामीणों को ठगा जा रहा है। सालों तक सामग्री व मजदूरी का भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आपदाओं के नाम पर भी भ्रामक सूचनायें देकर भ्रमित किया जा रहा है। जिसका खुलासा कर्नल अजय कोठियाल भी कर चुके हैं। जो कि भाजपा के सदस्य हैं। इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ममता उनियाल, देवेंद्र नौडियाल, नवीन सेमवाल, गब्बर सिंह रावत, रोशन नौटियाल, सचिन आदि मौजूद रहे।