ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन जताया शोक

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन जताया शोक

दो बार टिहरी जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे इंजीनियर रतन सिंह गुनसोला (87) के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों शोक जताया है।...

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीSat, 23 Oct 2021 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दो बार टिहरी जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे इंजीनियर रतन सिंह गुनसोला (87) के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों शोक जताया है। इं. रतन सिंह बीते कई दिनों से बीमार थे, उनका इलाज देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह दो बार टिहरी जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को उनकी तब्यित अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये है। इं. रतन सिंह की बूढ़ाकेदार स्थित बालगंगा नदी पर अपनी जल विद्युत परियोजना भी है। उधर घनसाली में भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों शोक जताया है। उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, घनसाली विधायक शाक्तिलाल शाह, जिपंस रघुवीर सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति प्रसाद भट्ट, दर्शन लाल आर्य, सोहन लाल खंडेलवाल, धनीलाल शाह, देवन्द्र नौडियाल, प्रताप गुसाई, नगरिक मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, चंड़ी प्रसाद डबराल,सभाषद विजय कठैत, उदय रावत,रवि सेमवाल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, ब्लॉक प्रमुख भिंलगना बसुमति घणाता, आनंद बिष्ट, रामकुमार कठैत, तेजराम सेमवाल, जसपाल रावत ने शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें