ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीपीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया

पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर नगर भाजपा देवप्रयाग ने सेवा सप्ताह की शुरुआत करते हुए तीर्थ नगरी मे वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपाईयों ने अलकनंदा-भागीरथी संगम स्थल पर...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीThu, 17 Sep 2020 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर नगर भाजपा देवप्रयाग ने सेवा सप्ताह की शुरुआत करते हुए तीर्थ नगरी मे वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपाईयों ने अलकनंदा-भागीरथी संगम स्थल पर प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प भी लिया।गुरुवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री रघुनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। संगम स्थल पर सभी भाजपाइयों ने गंगाजल लेकर भारत को प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही कार्यकताओं ने प्लास्टिक प्रयोग के दुष्प्रभावों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर अतुल कोटियाल, रेखा भट्ट, कविता पंचपुरी, मुकेश भट्ट, रजनीश मोतीवाल, अनुराग पंचभईया, विक्रम जोशी, सरस्वती आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें