चंबा में महिला प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
चंबा नगर पालिका की अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी महिलाओं के बीच घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय समेत कुल पांच महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। प्रीति पंवार, शोभनी धनोला और बीना नेगी जैसे...
चंबा, संवाददाता। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित चंबा नगर पालिका की अध्यक्ष पद की सीट पर घमासान मचा हुआ है। यहां पर कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी सहित कुल पांच महिलाएं मैदान में हैं। चुनाव के अंतिम दिन चुनाव जीतने के लिए इन महिलाओं ने यहां पर पूरा दम लगाया है। कांग्रेस की बागी प्रीति पंवार भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व में प्रीति के ससुर विक्रम सिंह पंवार पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार का हवाला देते हुए वोट की अपील कर कह रही हैं कि यदि वह जीती तो चंबा में ट्रिपल इंजन सरकार काम करेगी और यहां पर विकास की गंगा बहाने का काम करेंगी। सीएम धामी भी जनसभा में इस बात को कह चुके हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी बीना नेगी भी पूरे जोर से चुनाव में वोट मांगते हुए अपील कर रही हैं कि उन्हें यदि जनता से समर्थन दिया तो वो पालिका का सर्वांगीण विकास करेंगी, क्योंकि कांग्रेस के पास विकास की सोच व नीती है। इसी तरह नगर पालिका के विकास के दावे करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी बबीता व अर्चना भी घर-घर वोट मांगने का काम कर रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।