Celebrating the 100th Birth Anniversary of Freedom Fighter Bhudev Lakhera in New Tehri स्वतंत्रत संग्राम सेनानी स्व लखेड़ा की जयंती धूमधाम से मनाई, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsCelebrating the 100th Birth Anniversary of Freedom Fighter Bhudev Lakhera in New Tehri

स्वतंत्रत संग्राम सेनानी स्व लखेड़ा की जयंती धूमधाम से मनाई

जिला मुख्यालय नई टिहरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भूदेव लखेड़ा की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रदीप रमोला को पंचायत श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने लखेड़ा के स्वतंत्रता...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीTue, 16 Sep 2025 02:49 PM
share Share
Follow Us on
स्वतंत्रत संग्राम सेनानी स्व लखेड़ा की जयंती धूमधाम से मनाई

जिला मुख्यालय नई टिहरी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भूदेव लखेड़ा की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला को पंचायत श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदीप रमोला ने पंचायतों के अपने अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत तथा टिहरी गढ़वाल के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कई व्यक्ति औपनिवेशिक सत्ता और दमनकारी रियासतों की संयुक्त ताकतों के खिलाफ़ डटकर खड़े हुए। इन वीर व्यक्तियों में भूदेव लखेड़ा भी शामिल रहे, जो एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिनके योगदान ने न केवल उनके निकटवर्ती क्षेत्र- टिहरी गढ़वाल- की दिशा तय की, बल्कि संप्रभुता के लिए भारत की लड़ाई के व्यापक आख्यान में भी गूंज उठे।

लखेड़ा ने एक साथ दो युद्ध छेड़े, एक रियासत के अत्याचारी शासन के खिलाफ और दूसरा ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ, यह उन अनगिनत भारतीयों की अदम्य भावना का उदाहरण है, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। कहा कि लखेड़ा जिला पंचायत के जब अध्यक्ष थे। उनकी कार्यशैली हटकर थी। पंचायतों का उनका गहन अनुभव कई पंचायत प्रतिनिधियों का मार्ग दर्शन करता रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस शान्ति प्रसाद भट्ट, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस विजय गुनसोला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, निर्वतमान प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, मुन्नी बिष्ट, ममता उनियाल, प्यारी नेगी, लक्ष्मी नेगी, असाढी देवी, आनंद सिंह राणा, भीम सिंह सजवान, सुंदर लाल उनियाल, श्याम लाल, अर्जुन सिंह राणा, विजय राणा, कुशला नंद उनियाल, सरताज अली, रोशन लाल, अशद आलम, सरताज अली आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।