बीडीसी को जानकारी होने से योजनाओं का मिलेगा लाभ

बीडीसी को जानकारी होने से योजनाओं का मिलेगा लाभ

संक्षेप:

जाखणीधार ब्लॉक के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें सदस्यों को योजना निर्माण, बजट, निगरानी आदि के विषय में जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण...

Oct 14, 2025 03:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share

जाखणीधार ब्लॉक के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसमें विषय विशेषज्ञ सदस्यों को योजना निर्माण,क्रियान्वयन,बजट,निगरानी सहित विभिन्न सत्रों में कई अहम जानकारी देंगे। मंगलवार को ब्लॉक सभागार टिपरी में उत्तराखंड पंचायती राज विभाग की ओर से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित क्षमता विकास प्रशिक्षण का ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बीडीओ रोशन लाल ने बताया कि कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था,क्षेत्र पंचायत विकास योजना सहित जिला योजना और अन्य योजनाओं के संबंध में गहन जानकारी देंगे। साथ ही ब्लॉक का बजट बनाने, मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्य, जल संरक्षण, जल संवर्धन के संबंध में भी बताया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा टाइड और अनटाइड फंड,राज्य और केंद्रीय वित्त से संबंधित विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख कीर्ति पंवार,एबीडीओ दिग्विजय सिंह,एडीओ पंचायत केआर रतूड़ी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम रमोला, लोनिवि प्रांतीय खंड के एई सतीश भट्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जयवीर रांगड़ आदि मौजूद थे।