Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsCancer Awareness Camp Organized by Shri Guru Ram Rai University in Dehradun
सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का कर रही प्रयास:सुबोध

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का कर रही प्रयास:सुबोध

संक्षेप:

श्री गुरूराम राय विश्वविद्यालय देहरादून की ओर से नरेंद्रनगर स्थित सामुदायिक भवन में कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 140

Nov 29, 2025 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय देहरादून की ओर से नरेंद्रनगर स्थित सामुदायिक भवन में कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 1400 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा और आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में पेट और नसों से संबंधित सबसे अधिक मरीज पहुंचे। शनिवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज मिलावटी खानपान,अनियमित दिनचर्या,प्रदूषण से कैंसर जैसी बीमारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है। सरकार भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वन मंत्री ने श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के कक्षा-कक्ष के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस दौरान जन समस्याएं भी सुनी। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार और आयोजक व एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज डंयूडी ने बताया कि शिविर में महंत इंद्रेश अस्पताल की ओर से मरीजों की बीपी, शुगर, स्किन, ईसीजी, हड्डी रोग, यूरिक एसिड, किडनी संबंधित आदि बीमारी की जांच की गई।कैंसर विशेषज्ञ डॉ.पल्लवी कौल ने लोगों को कैंसर की बीमारी के प्रति जागरूक किया। कहा कि कई लोग इस बीमारी के प्रति भ्रांति पाल लेते हैं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा राणा,इंद्रेश अस्पताल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.शीतल शर्मा,हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन,स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.दिव्या अग्रवाल,डॉ.यश अग्रवाल,डॉ. हिमांशु कुंवर,डॉ.चिदंबरा जोशी,स्वाति,डॉ.शिवांशी यादव,डॉ.ऋषभ यादव,डॉ. रविंद्र सिंह,डॉ. मित्तल गुप्ता,डॉ.कनुप्रिया,डॉ.अरूण मानस आदि मौजूद रहे।