धराली आपदा पीड़ीतों के लिए दी 21 हजार की धनराशि
नई टिहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत और महामंत्री मनोज चमोली ने धराली उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए 21 हजार और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 हजार का चेक डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल को...
Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीTue, 16 Sep 2025 04:06 PM

नई टिहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत एवं महामंत्री मनोज चमोली ने धराली उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए 21 हजार का चेक एवं 5 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल को सौंपा। डीएम ने व्यापार मंडल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राहत की धनराशि को पीड़ीतों तक पहुंचाने का काम तत्परता से किया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




