Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsBJP Emphasizes Swadeshi in Tehri Assembly for Self-Reliant India Campaign
कार्यकर्ता स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने का करें कार्य: बिष्ट

कार्यकर्ता स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने का करें कार्य: बिष्ट

संक्षेप:

भाजपा ने टिहरी विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन में स्वदेशी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनकर फोटो अपलोड करने को कहा गया। सम्मेलन में स्वदेशी...

Oct 14, 2025 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

भाजपा टिहरी विधानसभा क्षेत्र की आत्म निर्भर भारत अभियान सम्मेलन में स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनकर उसकी फोटोग्राफ्स सरल एप और नमो एप पर जरूर अपलोड करें। कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है,उसे साकार करने में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला मुख्यालय में आयोजित सम्मेलन का प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति,विरासत और यहां बनी वस्तु पर देशवासी को गर्व होना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि जागरण अभियान के माध्यम से लोगों को स्वदेशी का उपयोग करने लिए प्रेरित किया जाए। कहा कि संघ के पंच परिवर्तन में स्वदेशी को भी शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि संगठन के द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पादित करने में पार्टी पदाधिकारियों से लेकर हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सम्मेलन के संयोजक व विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी जनहित के लिए कार्य कर रहे हैं।