BJP Celebrates CM Pushkar Singh Dhami s Birthday with Charity and Future Plans सीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsBJP Celebrates CM Pushkar Singh Dhami s Birthday with Charity and Future Plans

सीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और उनके स्वास्थ्य की कामना की। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि सीएम...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीTue, 16 Sep 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
सीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं जिला अस्पताल बौराड़ी में मरीजों को फल वितरण उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सीएम ने राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून,धर्मांतरण कानून,दंगा विरोधी कानून,यूसीसी से लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिन निर्णय को पूरे देश में नजीर के तौर पर लागू किया गया है। कहा कि कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर जाखणीधार के प्रमुख राजेश नौटियाल,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान,सुनीता देवी,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं,जीतराम भट्ट,सोहन चौहान,संदीप रावत,प्रताप गुसाईं,सुधीर बहुगुणा,शीशराम थपलियाल,सुषमा उनियाल,विमला खणका,लीला मखलोगा,मीना सेमवाल,मंजू चंद,नीलम बिष्ट,आरती सेनवाल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।