
पलायन रोकने में समूहों की अहम भूमिका: इशिता सजवाण
हिमोत्थन और टाटा ट्रस्ट द्वारा गठित हिम विकास स्वायत्त सहकारिता की 12वीं वार्षिक बैठक जड़ीपानी में आयोजित की गई। 20 गांवों के 111 स्वयं सहायता समूहों के 1039 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कार्यकारिणी...
हिमोत्थन एवं टाटा ट्रस्ट की गठित हिम विकास स्वायत्त सहकारिता जड़ीपानी की 12वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गयी। 20 गांवों से 111 स्वयं सहायता समूहों के 1039 सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में नवगठित कार्यकरणी को शपथ दिलाते हुए समूह की महिलाओं को लाभांश वितरण किया गया। चम्बा ब्लाक के जड़ीपानी में हिमोत्थन एवं टाटा ट्रस्ट द्वारा गठित हिम विकास स्वायत्त सहकारिता की 12वीं आम बैठक की शुरुआत टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने हिम विकास स्वायत्त सहकारिता जड़ीपानी की नव गठित कार्यकारणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उन्होंने सहकारिता से जुड़े समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका अर्जित कर अपने को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर बनी है।

जो अपने आप मे एक मिशाल है। कहा कि पहाड़ों से पलायन को रोकने के लिए युवाओं को स्वरोजगार अपनाना होगा। समूह बनाकर कार्य करना होगा। सहकारिता की अध्यक्षा संगीता पुंडीर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आय व्यय और लाभांश का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। हिमोत्थान के कलस्टर समन्वयक अनिल रमोला ने कहा कि सहकारिता से हिम विकास डेयरी का संचालन किया जाता है। जिसमें 250 से अधिक दुग्ध उत्पादकों को जोड़ा गया है। जिन से प्रतिदिन 300 लीटर दूध संग्रहण कर विक्रय किया जाता है। साथ ही ग्रामीणों के उत्पादित कृषि उत्पादों के विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर सहकारिता से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित कर लाभांश वितरित किया गया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष यशपाल सजवाण, जिला पंचायत सदस्य सौड़ गीता डबराल, हिम विकास स्वायत्त सहकारिता के सीईओ सौरभ रमोला, प्रधान विनोद डबराल, सत्यपाल गुसाई, मोहम्मद इमरान, कृष्णा पुंडीर, सुमन पुंडीर, संगीता बेलवाल, उर्मिला गुसाई, रश्मी, निकिता, आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




