ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीदेवप्रयाग में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देवप्रयाग में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देवप्रयाग-गजा मार्ग स्थित एक गांव में विधवा महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गांव के ही...

देवप्रयाग में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीSat, 16 Oct 2021 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

देवप्रयाग-गजा मार्ग स्थित एक गांव में एक महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुदकमा दर्ज करते हुए उसे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देवप्रयाग अंतर्गत एक गांव में ग्रामीण महिला ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट की रिपोर्ट देवप्रयाग थाने में दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 14 अक्तूबर को जब वह घर पर अकेली थी, तब ग्रामीण युवक रविंद्र चौहान ने आधी रात को उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जब वह बाहर आयी तो रविंद्र वहां खड़ा था। इससे पहले वह कुछ पूछती युवक ने उससे छीनाझपटी और मारपीट शुरू कर दी। उसने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। अगले दिन सुबह पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पीड़िता ने बेटी के साथ थाना देवप्रयाग में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी रविंद्र चौहान पुत्र विजेंद्र चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुदकमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को मुनेठ गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें