Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Student Dies by Suicide in haldwani uttarakhand CDS Exam Failure Linked to Distress
12वीं में टॉप करने वाला उत्तराखंड का छात्र फंदे से झूला, सुसाइड की दुखद वजह आई सामने

12वीं में टॉप करने वाला उत्तराखंड का छात्र फंदे से झूला, सुसाइड की दुखद वजह आई सामने

संक्षेप:

उत्तराखंड के मेधावी छात्र ने सुसाइड करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पूछताछ में पता लगा है कि सीडीएस एग्जाम में असफल होने के चलते वह मानसिक तनाव में था।

Jan 12, 2026 08:36 am ISTGaurav Kala हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दुखद घटना सामने आई है। यहां एक होनहार छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस युवक की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आत्मघाती कदम उठाने वाला युवक मेधावी छात्र था। 12वीं के एग्जाम में उसने प्रदेशभर में टॉप 25 रैंक हासिल की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पलड़िया पुत्र हरीश चंद्र पलड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भीमताल के छोटा कैलास क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में नैनीताल के छड़ायल इलाके में रह रहे थे। सचिन पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी था। वर्ष 2021 में उसने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 23वां स्थान हासिल किया था।

ये भी पढ़ें:मैं मर चुका हूं... पत्नी-बेटे के सामने खुद को उड़ाया, मौत से पहले फेसबुक लाइव
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में ठंड का कहर: मसूरी में झील जमी, आज और कल शीतलहर का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:सरकार की बेरुखी का शिकार, उत्तराखंड में 19 इंदिरा अम्मा कैंटीन बंद

बीएचयू से स्नातक, सीडीएस में असफल होने का था मलाल

परिजनों के अनुसार, सचिन ने हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद वह लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सीडीएस (Combined Defence Services) परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी और इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाने के कारण वे पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

परिवार का इकलौत बेटा

बताया जा रहा है कि सचिन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिन शांत स्वभाव और मेहनती युवक थे और उनका भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी संभावित कारणों की गहन जांच की जा रही है। परिजनों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किन परिस्थितियों और मानसिक दबाव से गुजर रहा था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।