ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभाजपा सांसद के खिलाफ युकां ने विरोध जताया

भाजपा सांसद के खिलाफ युकां ने विरोध जताया

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेस में रोष है। सोमवार को युवा कांग्रेस(युकां) ने इसके विरोध में डालनवाला थाने में...

भाजपा सांसद के खिलाफ युकां ने विरोध जताया
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनMon, 08 Jul 2019 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेस में रोष है। सोमवार को युवा कांग्रेस(युकां) ने इसके विरोध में डालनवाला थाने में ज्ञापन सौंप कर सुब्रमण्यम स्वामी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही एस्ले हॉल चौक पर भाजपा और स्वामी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।  सोमवार को युकां के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत के नेतृत्व में भारी संख्या में युकां कार्यकर्ता डालनवाला थाने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने एसएसआई पंकज देवरानी को अपना ज्ञापन सौंप कर भाजपा सांसद सब्रमण्यम स्वामी की गिरफ्तारी की मांग की। विक्रम रावत ने कहा कि भाजपा सांसद ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर नशे का आदी होने जैसे झूठे आरोप लगाए हैं। बिना तथ्य के ऐसा बयान देकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। कहा कि यह बयान देकर उन्होंने राहुल गांधी की मानहानि की है, साथ ही देश के लोगों को उनके प्रति भड़काने की कोशिस की है। बताया कि युकां ने प्रदेशभर में हर केंद्र पर थानों में स्वामी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है। यहां से युकां कार्यकर्ता एस्ले हॉल चौक पर गए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और स्वामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। युकां ने प्रशासन जल्द से जल्द सांसद स्वामी की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध जताने वालों में पूर्व महासचिव जसविंदर सिंह गोगी, युकां उपाध्यक्ष रोबिन सिंह त्यागी, रितेश क्षेत्री, सोबित तिवारी, युकां प्रदेश सचिव सुमित खन्ना, महादेव रतूड़ी, हरीओम, विकास नेगी, अरुण बिष्ट, राशिद निशात, विनीत भट्ट, अंजली चमोली, प्रकाश नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें