ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडयमुनोत्री हाईवे 5 घंटे बंद रहने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

यमुनोत्री हाईवे 5 घंटे बंद रहने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

धरासू से बड़कोट के बीच ब्रह्मखाल के निकट पहाड़ी से मलबा आने पर सुबह से ही बंद पड़े यमुनोत्री हाईवे को सुबह 10 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल जा सका।  हाईवे बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की...

यमुनोत्री हाईवे 5 घंटे बंद रहने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
लाइव हिन्दुस्तान टीम, उत्तरकाशी Tue, 18 Jun 2019 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

धरासू से बड़कोट के बीच ब्रह्मखाल के निकट पहाड़ी से मलबा आने पर सुबह से ही बंद पड़े यमुनोत्री हाईवे को सुबह 10 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल जा सका।  हाईवे बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। वहीं चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मार्ग बंद होने से यहां घंटों जाम में फंसना पड़ा। सोमवार को यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के निकट अचानक भारी मात्रा में पहाड़ी का मलबा हाईवे पर आ गया। जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी।  इसके बाद एनएच व ऑलवेदर रोड का कार्य कर रही रानी कंसट्रक्शन के कर्मचारी व जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और मार्ग खोलने की कार्यवाही शुरू की।  इसके बाद करीब 10 बजे हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया। वहीं हाईवे बंद होने से हाईबे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिससे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मार्ग बंद होने के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यहां कई तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें