ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडयमुनोत्री हाईवे भूस्खलन के बाद बंद, गंगोत्री एनएच पर ट्रैफिक बाधित; चारधाम यात्रा रूट पर भूस्खलन बना मुसीबत

यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन के बाद बंद, गंगोत्री एनएच पर ट्रैफिक बाधित; चारधाम यात्रा रूट पर भूस्खलन बना मुसीबत

चारधाम यात्रा रूट पर उत्तरकाशी जिले में धरासू के समीप बीते बुधवार को हुए देर शाम हुए भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात लगातार प्रभावित है। यात्री फंस गए हैं।

यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन के बाद बंद, गंगोत्री एनएच पर ट्रैफिक बाधित; चारधाम यात्रा रूट पर भूस्खलन बना मुसीबत
Himanshu Kumar Lallउत्तरकाशी, संवाददाता।Thu, 18 Aug 2022 09:11 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

चारधाम यात्रा रूट पर उत्तरकाशी जिले में धरासू के समीप बीते बुधवार को हुए देर शाम हुए भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात लगातार प्रभावित है। गंगोत्री हाईवे पर 18 घंटे से ज्यादा समय तक ठप रहने के बाद यातायात शुरू हो गया है। बीआरओ की ओर से यमुनोत्री हाईवे वाले हिस्से पर लगातार कार्य जारी रहने के कारण मलबा गिर रहा है, जिस कारण हाईवे पर हर दो घंटे बाद यातायात बंद और चालू किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से एडीएम तीर्थपाल सिंह ने मौके पर जाकर मुआयना किया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। हाईवे पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस की देखरेख में दिनभर हर दो घंटे बाद धरासू-ऋषिकेश हाईवे को यातायात के लिए खोलने और बंद करने का सिलसिला जारी रहा। खतरे की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

दूसरी ओर रात में भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ व सुनगर के पास कई घंटों तक ठप रहने के बाद गंगोत्री हाईवे गुरुवार को दोपहर बाद इन स्थानों पर चालू हुआ। धरासू के पास लगातार हो रहे भूस्खलन से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। भूस्खलन से जहां गंगोत्री हाईवे पर रुक-रुक कर आवाजाही हो रही है, वहीं यमुनोत्री हाईवे पर यातायात ठप पड़ा है। बीआरओ की ओर से भूस्खलन वाले स्थान पर लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी है।

यमुनोत्री हाईवे धरासू में बंद होने से यात्री और स्थानीय लोग परेशान हैं। यमुनोत्री राजमार्ग पर फिलहाल धरासू में मार्ग खोलने का काम जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आया है, जिस कारण मार्ग खुलने में वक्त लगेगा। यमुनोत्री हाईवे पर सुबह हरेती और पनोथ गांव के पास मलबा आने से यातायात ठप रहा। इन स्थानों पर यमुनोत्री हाईवे को बहाल किया गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें